सेवा का सम्मान एक सुखद अनुभूति डॉक्टर्स डे पर एक सराहनीय पहल

SHARE:

डॉ एन के चौधरी वरिष्ठ चिकित्सक

रतलाम जिले के सैलाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक अनूठी पहल करते हुए नगर में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया।

डॉ राहुल यादव

शाखा प्रबंधक शालिनी शाह की यह पहल वाकई सराहनीय है क्योंकि वर्तमान समय में शासकीय या निजी चिकित्सकों द्वारा आमजन के लिए सुलभता से उपलब्ध होकर समय पर इलाज देना किसी पुण्य से कम नहीं है।

डॉ ओ पी जोशी

शासकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी से जूझते मरीजों का एक मात्र सहारा यह निजी चिकित्सक ही है रही बात मरीजों से दवाई या फीस लेने की तो हर चिकित्सक अपनी योग्यता के अनुसार अपनी फीस का माप दंड रखता है लेकिन अन्य शहरों की तुलना में जितनी बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं वह बड़े शहरों की तुलना ने काफी अच्छी कही जा सकती है।

डॉ दीपक जोशी

पंजाब नेशनल बैंक की नारी शक्ति शालिनी शाह स्वयं  स्थानीय चिकित्सकों के निवास,क्लिनिक अस्पताल पर जाकर बैंक शाखा प्रबंधक शालिनी शाह ने अंगवस्त्र ओर माला से सम्मान किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवार का सम्मान
News Mp 24
Author: News Mp 24