फसल में सिंचाई करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत से सनसनी फैली

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के बोदिना
निवासी जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार आज शुक्रवार को बोदिना से खोखरा रोड स्थित अपने खेत पर फसल में सिंचाई करने पहुंचे थे। इसी बीच विद्युत मोटर चालू करने के दौरान खुले तार के संपर्क में आने से युवक को करंट लगा और अचेत हो गया।बताया जाता है की युवक देर तक घर नहीं पहुंचा तब परिजन खेत पर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां डॉ जितेंद्र रायकवार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक के मौत के8 खबर मिलते ही समाज एवम परिजनों में शोक की लहर फैल गई।
धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान के अनुसार युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।







