
राजनीति का नया पैंतरा दिखाते हुए विधायक डोडियार ने अपने चार प्रतिनिधियों को हटाया
रतलाम जिले के
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने कार्यकाल का एक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किए गए अपने चार प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
विधायक डोडियार ने गुरुवार शाम जारी एक पत्र कलेक्टर,एसपी सहीत अन्य विभागों को भेजते हुए बताया की उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि विक्रमसिंह चारेल, निवासी कोटड़ा (सैलाना), भुरालाल देवदा, निवासी सुन्दरेल (रावटी) दशरथ डिंडोर, निवासी इमलीपाड़ा कलां (बाजना) राकेश उर्फ शिवा गेहलोत, निवासी भीलों की खेड़ी सैलाना को शासकीय एवं अशासकीय कार्यो एवं बैठकों के लिये मेरे प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था उस नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुये विधायक प्रतिनिधि के पद से पदमुक्त किया गया है।
विधायक डोडियार द्वारा उठाए गए इस कदम से राजनेतिक क्षेत्रों में चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है।







