रानी लक्ष्मी बाई रानी पद्मिनी जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर बहनों के जेहादी प्रवृति से बचाना होगा

SHARE:

रियावन में विहिप दुर्गा वाहिनी का संचलन निकला।

युवा उत्सव के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी पिपलोदा प्रखंड जिला जावरा का संचलन रियावन में निकला जिसमें राम दरबार, भारत माता चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत सयोजिका मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुश्री ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो, लेकिन आज हमारा युवा कहा जा रहा है। सोचने की बात है। हम उस देश के युवा है जहां रानी पद्मिनी ने जौहर किया, रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। आज हमारे देश की बेटियां धरती से लेकर आसमान में उड़ान भर रही है। हिमालय की चोटियों को छू रही है।

इसी के साथ ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन को भी सफल बना रही है। हमें भी ऐसे महान लोगों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश में उपस्थित जिहादी प्रवृत्ति के लोगों से अपनी बहन बेटियों को बचाना है। ताकि ऐसे लोग किसी भी प्रकार के षड्यंत्रों में सफल न हो पाए। तो समय है हमारे जागने का ओर तब तक चलते रहने का जब तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले।

दुर्गा का स्वरूप हैं दुर्गा वाहिनी, दुर्गा ने अनेक राक्षसों को मारा हैं। इन कलयुगी जेहादी राक्षस का सहार दुर्गा वाहिनी करेगी। कार्यक्रम में टीना शर्मा प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख, ममता दीदी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, शंकर सिंह, जय चौधरी, और विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शीतल ने किया।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई