सेवा ज्योति कलश यात्रा के साथ रतलाम के लिए रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रतलाम के विधायक सभागृह में आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक संवैधानिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रतलाम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सैलाना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों
सैलाना जनपद कार्यालय से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के दोपहिया वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रतलाम के लिए रवाना किया गया। सेवा ज्योति कलश को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया।‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ता रतलाम के लिए रवाना हुए।

रतलाम के बड़बड़ के विधायक सभागृह में
आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का लाइव मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के प्रेरणादायी एवं गौरवशाली सफर को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग महिला मोर्चा प्रभारी क्रांति जोशी, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी,
अनुसूचित जनजाति आईटी विभाग प्रदेश संयोजक शैतान पटेल, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र भरावा, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री रवि कसेरा, जनपद सदस्य लीला पड़ियार, सुभाष भाभर, प्रभु भाभर, जलज चंडालिया, किसान मोर्चा महामंत्री महेंद्र जाट, मिलिंद पाठक, दिनेश सोनावा, बजेसिंह गुर्जर, शांतिलाल चौहान, प्रदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को लेकर विशेष उत्साह के साथ सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।







