थाना रावटी पुलिस ने ग्राम महुड़ी का माल में खेत के पास टापरी से 405 बल्क लीटर कुल 43 पेटी अवैध शराब जप्त करने में सफलता हासिल की

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश पंद्रो, सैलाना एस.डी.ओ.पी. लेखराज मीणा (आईपीएस) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक मनीष डावर के नेतृत्व मे मूखबिर सूचना के आधार पर ग्राम महुड़ी का माल में सरवन भूरिया के खेत के पास टापरी में दबिश दी गई।

इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भाग निकला।पुलिस ने मौके से 10 पेटी माउंट केन बीयर की पेटी व 33 पेटी प्लेन मदिरा क्वार्टर कुल शराब 43 पेटी अवैध शराब जप्त की जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 23 हजार रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने जब मकान के संबंध में जानकारी ली गई तो टापरी सरवन पिता नरु भूरिया निवासी महुड़ी का माल की बतायी टापरी में अन्य कोई नहीं मिला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो की तलाश जारी है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर की टीम में उनि गल सिंह भावेल, स.उ.नि पारसिंह वसुनिया, प्र.आर. आशीष धनक, महिला प्र.आर अर्चना बाथरी,प्र .आर. नंदकिशोर मालवीय, प्र.आर.हेमंत जाट, अवधेश सिंह परमार,बहादुर दांगी, .प्रेम कटारा व थाने की टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।







