रेलवे के अधिकारी विश्राम गृह के बाहर भारत सरकार लिखे वाहन के अंदर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने पर हड़कंप मचा पुलिस मौके पर पहुंची

रतलाम जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 स्थित अधिकारी विश्राम गृह के बाहर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खड़े ‘भारत सरकार’ लिखे बोलेरो वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 37 वर्षीय हिम्मत सिंह पिता दातार सिंह निवासी बंगला न. 1686, रोड न. 08 ओल्ड रेलवे कालोनी रतलाम
के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक रेलवे में अटैच वाहन को चलाता था।

वाहन में युवक की लाश मिलने की बात सामने आते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा स्टेशन परिसर और रेल महकमे में सनसनी फैल गई ।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल इवने ने बताया कि घटना की सूचना सर्वोदय नगर निवासी प्रेम सिंह पिता उमराव सिंह रावत ने पुलिस को देते हुए बताया कि
बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे प्लेट फार्म नंबर 7 के बाहर मालवा रेस्ट हाउस रोड पर रखी मेरी बोलेरो कार जिसका रजिस्ट्रेशन न. MP-43 ZB-9255 का चालक हिम्मत सिंह मृत अवस्था में बोलेरो कार की बीच वाली सीट पर पड़ा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हो सकता है। लेकिन शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा।







