पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा फेर बदल किया।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा नवीन आदेश में जिले के 11 थानों में बड़ा बदलाव किया गया वहीं रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

एसपी अमित कुमार द्वारा की गई नई पदस्थापनाओं में शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह मकवाना तथा कालूखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान को रक्षित केंद्र रतलाम पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को रिंगनोद थाना प्रभारी से हटाकर नामली थाना प्रभारी बनाया है। नामली थाना प्रभारी कार्य. निरीक्षक अमित कुमार कोरी अब औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है।
सरवन थाना प्रभारी
निरीक्षक अर्जुन सेमलिया अब कालूखेड़ा थाना प्रभारी होंगे। निरीक्षक ललितचरण मालवीय को रक्षित केंद्र रतलाम से शिवगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक मनीष डावर रक्षित केंद्र रतलाम से रावटी थाना प्रभारी, निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन को रिंगनोद थाना प्रभारी और निरीक्षक सुमित मिश्रा को औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राजशेखर वर्मा को रक्षित केंद्र से थाना प सरवन थाना प्रभारी तथा निरीक्षक प्रेमलता खत्री को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।







