बगुलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नाले में बहने से आठ लोगों की मौत से मचा हाहाकार

SHARE:

उफनते नाले में कार गिरने से आठ श्रद्धालुओं को दर्दनाक मौत बगुला मुखी माता के दर्शन कर लौट रहे थे सभी श्रद्धालु उड़ीसा के बताए जा रहे हैं

रेस्क्यू टीम  कार को निकालते हुए


मप्र के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर के समीप तेज बारिश के चलते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई।रात करीब डेढ़ बजे घटित इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत से हाहाकार मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर शेर सिंह मीणा,एसपी दिलीप कुमार सोनी,एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट मौके पर पहुंचे।इस बीच मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा प्रशासन की और से रेस्क्यू टीम के अतिरिक्त स्थित लोगों की मदद से कार को रस्सियों से बांधकर किनारे पर लाया गया फिर क्रेन से बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते नाला उफान पर था तथा कार चालक की लापरवाही के चलते नाले से कार को निकालने के प्रयास में असंतुलित होकर बह गई।
जिला कलेक्टर शेर सिंह मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि
कार में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है।


इस हादसे में कार चालक आगर मालवा जिले के बड़ौद के समीप सुदवास निवासी अरुण गोयल की भी मौत की पुष्टि की गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उड़ीसा के रहने वाले यात्रियों ने संभवत: उज्जैन से टैक्सी वाहन किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर दर्शनों को गए थे और वापसी के वक्त यह हादसा हो गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी आठ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया।

मौके पर भारी भीड़ जमा


प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उड़ीसा के करोधा जिले के निवासी होकर एक ही परिवार के थे।
मृतकों की पहचान राधा रानी बेहरा,शिवा प्रसाद बनमाली बेहरा,कृष्णा राजवीर पिता शिवा प्रसाद,सेना उर्फ सोन पुर्वा,ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा,
शिव प्रसाद बेहरा,रीता रानी पति ज्ञानेंद्र बेहरा,तथा कार चालक आगर मालवा जिले की बड़ौद तहसील के
सूदवास निवासी अरुण पिता बद्री लाल गोयल के रूप में हुई है।


इधर घटना को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किए जाने की खबर भी सामने आई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है वही कार बहने के बाद जब बाहर निकाली गई तब वह बहाव की चपेट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे की जांच में जुटी टीम इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।नागरिकों ने नाले पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम की मांग की।

*************************
नलखेड़ा से रोहित सकलेचा की रिपोर्ट

News Mp 24
Author: News Mp 24