रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में ग्राम सेमलखेड़ी में खेत के समीप युवक का क्षत-विक्षत शव और एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार
शव के पास एक सल्फास की डिब्बी भी पुलिस ने बरामद है ।मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुखराम पिता रमेश गणावा, निवासी सेमलखेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि कंकाल क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी का हो सकता है। इसकी पुष्टि डीएनए परीक्षण के बाद ही होगी।
एसडीओपी नीलम बघेल के अनुसार रविवार शाम सेमलखेड़ी निवासी कुसुम पति शंकर खेत में घास काटने गई थीं इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध आने पर आसपास देखने पर खेत में क्षत-विक्षत शव पड़ा दिखाई देने पर तत्काल को ग्रामीणों को सूचना दी शाम करीब 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते पुलिस रात करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंची तब पाया कि खेत में एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था पास ही एक कंकाल भी नजर आने पर मामला पेचीदा हो गया।

कंकाल के समीप चप्पल मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने शव का बारीकी से परीक्षण करने पर प्रतीत हो रहा था कि शव को जानवरों द्वारा नोच लिया गया था। लाश एवं कंकाल के पास मिले कपड़ों,सल्फास और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और मौके से मिले कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान सुखराम गणावा के रूप में की।

वहीं कंकाल के पास मिले कपड़ों को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। इन कपड़ों के नाबालिग किशोरी से संबंधित होने की आशंका जताई जा रही है।क्योंकि पिछले दिनों क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की
के लापता होने लापता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस मामले को प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रही है।

परिजनों ने किशोरी को सुखराम द्वारा साथ ले जाने का संदेह जताया था। अब सुखराम का शव और पास ही कंकाल मिलने से पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस ने युवक के शव और कंकाल का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में करवाया है कंकाल की वास्तविक पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है।
रावटी से ईश्वर सिंह राठौर की रिपोर्ट
नीलम बघेल एसडीओपी







