त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अग्रवाल नमकीन सेंटर से मावा और सेव के सैंपल लिए

रतलाम जिले के जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने जावरा के प्रसिद्ध अग्रवाल सेंटर पर कार्यवाही की।

जांच के दौरान अधिकारी ने बताया कि मावा और सेव का सैंपल लिया गया है। इनको साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।”
दुकान में रखे नमकीन के पैकेटों और काउंटर की साफ-सफाई को लेकर अधिकारी ने दुकान संचालक को कड़े निर्देश दिए। लिए गए दोनों सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अधिनियम तहत कार्रवाई की जाएगी
अधिकारी ने कहा कि यह अभियान त्योहार तक लगातार जारी रहेगा।
Author: News Mp 24
Post Views: 105







