पार्टी पदाधिकारी जनहित के कार्यों को पूर्ण करने में आमजन का सहयोग करें

SHARE:

भाजपा की जिला बैठक सैलाना में संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के प्रदेश व जिला पदाधिकारी की हर महीने होने वाले कामकाजी बैठक सैलाना विधानसभा के अंतर्गत ओशीन परिसर सैलाना में आयोजित की गई

कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य रहे अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण की जानकारी कार्यकर्ताओं से प्राप्त की और बचे हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलवा कर डिजिटल लर्निंग का कार्य 100% करने की बात कही

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी नियमित रूप से पार्टी का कार्य करें और जनहित के कार्यों को पूर्ण करने के लिए जनता का सहयोग करें बैठक में प्रदेश पदाधिकारी पांचो विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री उपस्थित रहे

रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा संगीता चारेल युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल प्रवीण सोनी सैलाना मंडल प्रभारी पवन सोमानी अनुज शर्मा अजजा के जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश मालवीय पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव शैतान सिंह पटेल अनुकूल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने माना

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई