मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपियों को फांसी देने की मांग राजस्थान सरकार को लिखा पत्र

SHARE:

राजस्थान के श्रीगंगानगर में मासूम के साथ  शर्मनाक घटना सर्राफा एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन

सैलाना। 

राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिला मुख्यालय पर एक  मासूम बच्ची के साथ पांच दिनों तक  सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना से आक्रोशित नगर के सर्राफा एसोसिएशन ने कड़ी निंदा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेज कर मांग की गई कि जिस निर्दयता के साथ 32 दरिंदो ने यह कुकृत्य  किया है  एसे लोगों को फांसी की सजा दिलवाई जाए।  सर्राफा एसोसिएशन  ने सरकार से आग्रह किया कि इस कांड में होटल मालिकों पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाना चाहिए। पत्र में सरकार से देश में हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने व कठोर मृत्युदंड देने की मांग की।

 एसोशिएशन ने  नागरिकों से अनुरोध किया अपने बच्चों के प्रति जागरूकता एवं सजगता बनाए रखे जिससे अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। 

विरोध प्रदर्शन में सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, मनीष ग्वालियरी, महेंद्र ग्वालियरी, योगेश संघवी,जितेन्द्र रांका, नितेश सोनी,जीतू भरावा,बंशीलाल सोनी, अंकुर ग्वालियरी,शिव कुमार सोनी, कालूराम सोनी सहित सदस्य मौजूद थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24