आवासीय विद्यालय से भागे स्कूली बच्चे परिजनों को मिलने पर प्रबंधन ने राहत की सांस ली

SHARE:

उज्जैन के आवासीय स्कूल से  सैलाना बाजना क्षेत्र के 11 साल के 6 छात्रों के अचानक गायब होने से प्रबंधन सकते में आ गया


उज्जैन के नागझिरी स्थित आवासीय आदिवासी विद्यालय (आश्रम) की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी चूक नजर आई जब बाजना-सरवन क्षेत्र के 8 से 11 साल के 6 विद्यार्थी भागकर सैलाना आ गए। तीसरी से पांचवीं तक पढ़ने वाले ये बच्चे  उज्जैन से ट्रेन में बैठे और रतलाम स्टेशन पर उतरने के बाद  सैलाना की ओर पैदल चल पड़े। स्थिति यह थी कि कुछ बच्चों के पैर में चप्पल तक नहीं थी।
बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे के आसपास भोजन के टाइम हाजिरी के वक्त पता चला कि 6 विद्यार्थी कम है तो प्रबंधन के होश उड़ गए। उनकी तलाश शुरू की और क्षेत्र के थाने को सूचना देने के साथ सरवन-बाजना क्षेत्र में रहने वाले इनके परिजनों को भी सूचना देते हुए सैलाना बुलाया गया। 

इधर  रात 9.30 बजे ये सभी विद्यार्थी सैलाना के बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहे थे  इस बीच उज्जैन के आवासीय विद्यालय के अधीक्षक और  वार्डन बच्चों की खोजबीन करते करते सैलाना पहुंचे। यहां सभी बच्चों को सुरक्षित देखने के बाद राहत की सांस ली।जानकारी मिलते ही सैलाना थाना पुलिस भी ओर पूछताछ की तब  बच्चों ने बताया कि हमें घर की याद आ रही थी इसलिए भागकर आ गए। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम ने आवासीय स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी।

विद्यालय प्रबंधन और पुलिस से चर्चा के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई