इप्का गेस्ट हाउस के पीछे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर सनसनी फैली

SHARE:

इप्का गेस्ट हाउस के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस मौके पर पहुंची

रतलाम शहर के महू रोड स्थित इप्का गेस्ट हाउस के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी,
एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव व घटना स्थल की बारीकी से जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया ।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच के साथ उसकी शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह गेस्ट हाउस के पीछे नाली व झाड़ियों में पड़े एक व्यक्ति का शव पड़ा नजर आया तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक का शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है ।पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

थाना एसआई मुकेश सस्तिया के अनुसार मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के आसपास होगी। उसने सफेद रंग का पिंट्रेड शर्ट व काले रंग की पेंट पहन रखी है। उसकी जेब से कुछ ट्रेवल्स एजेंसी के विजिटिंग कार्ड भी मिले है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई