पांडव कालीन गंगा महादेव मंदिर में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़ आक्रोश फैला

SHARE:

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमझेरा : जिले के प्रसिद्ध पांडवकालीन माने जाने वाले धार्मिक स्थल गंगा महादेव क्षेत्र स्थित सदियों पुराने पुरातात्विक महत्व के प्राचीन मंदिर में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर उसे ढहा दिए जाने की घटना सामने आई है। इससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को आघात पहुंचा है।

काले पत्थरों से निर्मित यह प्राचीन स्तंभनुमा मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। बीती रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर संरचना को क्षति पहुंचाई, जिससे मंदिर का अधिकांश हिस्सा ढह गया। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद बड़ी संख्या में सुल्तानपुर सहित आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना एवं नायब तहसीलदार काशीराम वास्केल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का प्रारंभिक अनुमान है कि अज्ञात लोगों ने गड़े धन की लालच में इस प्राचीन मंदिर को निशाना बनाया होगा। इसी उद्देश्य से मंदिर परिसर में तोड़‌फोड़ कर संरचना को क्षति पहुंचाई गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास कुछ स्थानों पर पेड़ों के कटे होने के निशान पाए गए हैं।

धार से बगदीराम चौहान की रिपोर्ट

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई