चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध काली पट्टी  बांधकर काला दिवस मनाया

SHARE:

काली पट्टी एवं गमछा बांधकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा को लेकर प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया

पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत की अगुवाई में प्रदर्शन

रतलाम जिले के सैलाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर बड़ी संख्या में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी और काला गमछा बांधकर काला दिवस मनाते हुए
जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन


दोपहर 12:30 बजे गेहलोत के निवास से हाथों में तख्तियां लिए रैली के रूप में निकले और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाते हुए सदर बाजार स्थित गणेश मंदिर चौराहा पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग उठाई।

संबोधित करते गेहलोत


इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से त्यागपत्र की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया गेहलोत ने कहा कि दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के कई नेताओं एवं सांसदों को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक घसीटते हुए अमानवीय तरीके से हिरासत में लेते हुए उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।गेहलोत ने कहा कि चुनाव आयुक्त भाजपा सरकार के दलाल बनकर कार्य कर रहे हैं
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तथा चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है।
गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार,परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम चौधरी, , नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत,
पार्षद मंगलेश कसेरा, राम प्रसाद चंदेल,हेमंत कुमावत,
दशरथ टांक,दिनेश सोनी,ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, बद्रीलाल काग,विमल मांडोत ,राजेश पाटीदार, बाबू सेठ चंडालिया, महेश सांवरिया, गोपाल काग, जसपाल सौलकी, दिलीप कुमावत, देवेंद्र सोलंकी, राजेश बोराना, अजय परिहार, प्रकाश खराड़ी, सरवन ब्लॉक अध्यक्ष छगन मईडा, प्रदीप राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार, राहुल भरावा,खन्ना पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, कालूराम निनामा,दिनेश कसेरा, चिंटू राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित डामर, अशोक चौधरी,अस्मित सिलावट सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Mp 24
Author: News Mp 24