गर्भवती पत्नी को भर्ती करवाकर निकल पड़ा ठगी की वारदात करने,,,

SHARE:

गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाकर ठगी की वारदात करने निकल पड़ा अकेली महिला को भूत-प्रेत का साया और ग्रह क्लेश दूर करने के
का झांसा देकर चांदी की चेन लेकर भाग गए

वारदात की जुगाड़ में

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा में घर पर अकेली महिला के गले से चांदी की चेन उतरवाकर भागने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि महिला को घर में भूत-प्रेत का साया और ग्रह-क्लेश होने की बात कहकर समस्या दूर करने के लिए हमने महिला से पानी का लोटा मंगवाकर उसकी चांदी की चेन गले से उतरवाई और लोटे में डलवाने के बाद उसे धक्का देकर भाग निकले।

मुख्य आरोपी पहलवाननाथ निवासी बामनिया


जानकारी के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम पहलवान नाथ पिता फूंदा नाथ, जाति नाथ, उम्र 24 वर्ष, निवासी नाथ फलिया, मेला ग्राउंड, बामनिया बताया है। उसके साथ एक नाबालिग भी था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज आया था। पत्नी को भर्ती कराने के बाद वह अपने नाबालिग साथी के साथ सैलाना की ओर ग्राम कोटड़ा पहुंचा यहां महिला बापूड़ी पति राहुल डिंडोर को घर में अकेला देखकर दोनों ने उसे घर में भूत-प्रेत का साया होने और ग्रह-क्लेश से छुटकारा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद महिला से पानी का लोटा मंगवाया और जादू-टोने की बात कहते हुए उसके गले से चांदी की चेन उतरवाकर लोटे में डलवा दी। महिला के चेन लोटे में डालते ही दोनों आरोपी उसे धक्का देकर चांदी की चेन और लोटा लेकर मौके से भाग गए।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि
आरोपियों ने अपना मोबाइल सैलाना के दिलीप मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान पर चार्जिंग के लिए रखा था। चेन बेचने के बाद दोनों मोबाइल लेने वापस सैलाना पहुंचे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा दोनों को पकड़कर थाने लाया।

चांदी की चेन का खरीददार नत्थुमल सोनी

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल करते हुए आरोपियों ने चांदी की चेन रतलाम के धनजी भाई का नोहरा निवासी ज्वेलर्स राकेश पिता नत्थुमल सोनी को 2700 रुपए में बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने संबंधित ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी की चेन जब्त कर ली है
कार्रवाई में थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एसआई शिवाजी राव जगताप, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रसाद, आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर एवं दिनेश पाटीदार की अहम भूमिका रही

News Mp 24
Author: News Mp 24