सेवा संकल्प अभियान के तहत घर आंगन कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घर आंगन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र में अनेक आयोजन

सैलाना के भीलो की खेड़ी,सरवन,सुंडी सहित विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जाकर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुँच सुनिश्चित करना और आँगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना रहा।


यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाषचंद्र जैन के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी दीपा चौधरी एवं पर्यवेक्षक ज्योति गोस्वामी, मीना मालवीय अमिता राठौर के समन्वय से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम पश्चात पौधरोपण किया गया तथा विविध प्रकार के पोषण आहार से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पत्रों का वाचन किया गया साथ ही वीडियो के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना के बारे में हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए।


इस अवसर पर
पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी,जनपद अध्यक्ष एवं प्रभारी कैलाशी चारेल , भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य किरण माहेश्वरी,परियोजना अधिकारी दीपा चौधरी,मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, पार्षद विशाल धाभाई ,सुनील राठौड़ , मनीषा कुमावत ,पार्षद आशा कसेरा,दीपिका पारगी ,ज्योति माहेश्वरी,निर्मला मेहता,एल्डरमेन सपना खराड़ी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष,सरवन मंडल अध्यक्ष भेरुसिंह निनामा सरवन सरपंच शंभूड़ी बाई भाबर,
सरपंच एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24