ग्रामीण अंचल में सरकारी भूमि पर गांजे की खेती का बड़ा मामला देर रात पुलिस की कार्यवाही

SHARE:

ग्रामीण अंचल में शासकीय भूमि पर गांजे की खेती का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है एसडीओपी लेखराज मीणा के साथ तीन थानों की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जंगल में उगा रखे 7 क्विंटल 3 किलोगांजे के पौधों को जप्त किया

पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम उण्डेर में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से गांजा के पौधे होने की जानकारी मुखबिर से मिलने पर आईपीएस अधिकारी सैलाना एसडीओपी लेखराज मीणा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया तथा बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोदिया के साथ देर रात संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके से करीब 7 क्विंटल 3 किलो गांजे के पौधे जब्त करते हुए इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस अब अवैध खेती करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की उपस्थिति में पौधे जप्त किये गए

जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदेह के आधार पर बसंत पिता भीमा मईड़ा और लालू पिता भीमा मईड़ा निवासी उण्डेर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा मौके पर पटवारी को भेजकर संबंधित भूमि का रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति की जानकारी निकलवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जमीन से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद अवैध खेती करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

खटिया पर बैठे एसडीओपी लेखराज मीणा और पुलिस की टीम

एसडीओपी लेखराज मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है ।
ग्रामीण अंचल में अवैध रूप से गांजे की खेती करने और इतनी बड़ी मात्रा में पौधों बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है

News Mp 24
Author: News Mp 24