अचानक कार्यवाही से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा 50 मजदूरों से भरी पिकअप पकड़ी

SHARE:

नवागत एसडीओपी लेखराज  मीणा ने पदभार ग्रहण के साथ ही ओवरलोड वाहनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया

50 से अधिक सवारियां

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में  बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आईपीएस अधिकारी एसडीओपी लेखराज मीणा ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश और पुलिस बल के साथ सैलाना बायपास स्थित  साईं पेट्रोल पंप के समीप पिपलौदा चौराहा  पर विशेष अभियान चलाते हुए वाहनो की चेकिंग की।

चालक को समझाइश देते SDOP मीणा

प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे और शाम को 6 से 8 बजे के बीच मजदूरों से भरे ओवरलोड ऑटो पिकअप बेखौफ होकर बायपास और शहर में होकर पुलिस थाने के सामने से गुजरने को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

इस अभियान की शुरुआत आईपीएस मीना,थाना प्रभारी पिंकी आकाश तथा पुलिस बल के साथ सांई पेट्रोल पंप चौराहा से की गई ।

इस तरह पिकअप से सवारियां उतारी गई

पुलिस ने सोयाबीन कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप  को रोका, जिसमें करीब  50 से अधिक मजदूर भरे हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक ही वाहन में बैठाकर ले जाने पर पुलिस ने चालक को कड़ी हिदायत दी और सुरक्षित परिवहन की समझाइश दी।


पुलिस ने अन्य वाहनों की भी जांच की और तेज रफ्तार चालकों को चेतावनी दी। साथ ही नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने और स्टंट करने पर उनके परिजनों के खिलाफ भी नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।

बढ़ते सड़क हादसों और निरंतर मौतों को देखते  SDOP लेखराज मीणा की पहल सराहन कही जा सकती है लेकिन अभियान अगर औपचारिकता बन कर रह जाता है तब निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि भविष्य में भी सड़क हादसे इसी तरह होते रहेंगे।

News Mp 24
Author: News Mp 24