सैलाना में दिन दहाड़े एक युवक के साथ लुट की वारदात ने खलबली मचा दी जानकारी मिलते ही स्वयं पुलिस अधीक्षक सैलाना पहुंचे और वारदात स्थल के साथ साथ कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी देखे जिसमें तीन संदिग्ध युवक फुटेज में कैद होते नजर आए

रतलाम जिले के सैलाना में बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े दराते बेचने वाले एक लोहार के साथ लूट की वारदात से खलबली मच गई।जानकारी के अनुसार पिपलौदा के झाला नगर निवासी विष्णु पिता दिनेश गाडोलिया (लोहार) ने पुलिस थाना पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी माताजी मोहनबाई के साथ सैलाना में दराते बेचने आया आए दोनों दोपहर में बस स्टैंड पर दराते बेच रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उसके पास आए और दराते खरीदने की बात कही। विष्णु ने एक दराते की कीमत 120 रुपए बताई।लेकिन अधिक दराते खरीदने की बात पर युवक ने 110 रुपए प्रति नग में देने की बात कही तब युवकों ने विष्णु लोहार से कहा कि उनके अन्य साथी बोदिना फंटे पर हैं और उन्हें 15 से 20 दराते चाहिए तब विष्णु चार दराते लेकर दोनों युवकों के साथ बोदिना फंटे की ओर चला गया। वहां युवकों ने बताया कि उनकी गाड़ी हरियाली ढाबे के पास खड़ी है और वहीं चलकर अन्य साथियों को दराते दिखाने की बात कही।

विष्णु के अनुसार करीब 1.30 बजे ढाबे के पास पहुंचने पर एक युवक ने पीछे से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे युवक ने उसके कान में पहनी पुरानी सोने की दोनों बालियां और हाथ में पहनी चांदी की अंगूठियां निकाल लीं। इसके बाद बदमाशों ने उसे डराया-धमकाया। घबराए विष्णु ने चारों दराते वहीं फेंक दिए और वापस बस स्टैंड पहुंचकर अपनी माताजी को घटना की जानकारी दी और फोन लगाकर पिता पूरी घटना बताई।

जेवरों की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है घटना के बाद पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुई वारदात को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आज सोमवार को स्वयं सैलाना पहुंचे और बायपास स्थित वारदात स्थल का मौका मुआयना किया उन्होंने पास की नमकीन दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध बदमाश दिखाई दिया। इसके बाद एसपी बस स्टैंड पहुंचे और वहां दुकानदारों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। इस दौरान थाना प्रभारी पिंकी आकाश भी मौजूद रहीं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि दराते बेचने वाले व्यक्ति के साथ लूट की घटना हुई है। वारदात में 2 से 3 बदमाश सामने आए हैं। घटना की FIR तत्काल दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है हमारा प्रयास है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।







