अवैध संतान और बदनामी के डर से नवजात को झाड़ियों में रखने वाली मां का पता चला

SHARE:

बदनामी से बचने के लिए नवजात को उसकी मां ने ही केदारेश्वर घाट की झाड़ियों में रखकर लावारिस छोड़ दिया था महिला के भाई ने खोला राज

इस तरह झाड़ियों में मिला था नवजात

रतलाम जिले के सैलाना सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट के समीप गुरुवार देर शाम झाड़ियों में लाल कंबल में लिपटा करीब 15 दिन का नवजात मिलने के मामले में उसकी मां की पहचान के साथ साथ महिला के भाई ने सनसनीखेज खुलासा किया। राजस्थान निवासी हाल मुकाम सैलाना नवजात की मां का भाई ने पुलिस थाना पहुंचकर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि

थाना प्रभारी पिंकी आकाश


करीब डेढ़ माह पहले उसकी बहन के पेट में दर्द हुआ था। परिवार को पेट में गठान होने की आशंका के चलते उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसकी डिलीवरी कराई गई। भाई के अनुसार, डिलीवरी के बाद वह नवजात को अपने साथ सैलाना ले आया तथा उसकी देखभाल करने लगे थे और बदनामी के डर से उसे बहन को राजस्थान स्थित पैतृक घर पर छोड़ दिया था।

भाई ने बताया कि गुरुवार को बहन अचानक सैलाना आई और उसकी पत्नी को चकमा देकर नवजात को लेकर चली गई। इधर सोशल मीडिया पर नवजात के झाड़ियों में मिलने की खबर सामने आने के बाद भाई को घटना का पता चला।जब जानकारी निकाली तब पता चला कि मेरी बहन ही बच्चे को केदारेश्वर घाट के समीप झाड़ियों में छोड़कर वापस राजस्थान स्थित अपने घर चली गई।
हम आपको बता दें कि डॉक्टरों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर नियमानुसार उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द करने के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

News Mp 24
Author: News Mp 24