बांसवाड़ा रतलाम गेमन पुल के समीप कार सवार से करोड़ो की लूट मामले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस घेराबंदी के चलते भागने में दो आरोपियों को चोटें आई।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आम्बापूरा थाना धिकारी निर्भय सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 17 सितंबर 26 की रात करीब 10 बजे इस बड़ी लुट की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे बांसवाड़ा के बाहुबली कालोनी निवासी विवेक जैन के मुनीम मोहन जो कार भी चलाते थे द्वारा पुलिस को बताया कि हमारे मालिक के कहने पर मैं ओर मेरे साथी मुकेश मईडा डिजायर कार से रतलाम में दो अलग अलग पार्टियों से रुपए लेने गए थे। वहाँ से नकदी रुपए के पार्सल हमने पिछली सीट पर रख दिए और रात में करीब साढ़े आठ बजे बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए।

रात करीब 10 बजे हम लोग रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर बने गेमन पुल से निकले ही थे कि माताजी मंदिर के पर एक ट्रैक्टर सामने आया ओर हमारी कार रोक दी तभी पीछे से एक बिना नंबर की कार आई उसमें से चार बदमाश हथियार लेकर निकले और कार के काँच आदि फोड़कर हमे खींचकर बाहर निकाला ओर सीट पर रखा रुपए का पार्सल और मोबाइल लेकर बांसवाड़ा की ओर भाग गए।
थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस टीम ने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए कुछ संदिग्ध बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने एक सुने स्थान पर नाले में चल रही शराब पार्टी की घेरा बंदी की यहां बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लगते ही भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने चार बदमाशों अजय डिंडोर,मोहन लाल राणा निवासी भूतिया डुंगरी, कन्हैयालाल तथा प्रकाश कटारा को गिरफ्तार कर लिए इनमें भागने के दौरान गिरने से अजय और मोहन को चोटें भी आई हैं।बताया जाता हे कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय डिंडोर भारत आदिवासी पार्टी का कार्यकर्ता है और वह इन दिनों राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहा था।
पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर PC रिमांड लेकर आरोपियों से पूछ ताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुनीम ने लुट की राशि को लेकर कहा कि मुझे पूरी राशि की जानकारी नहीं है लेकिन करीब 18 लाख हो सकते हैं।
इधर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से रतलाम के व्यापारियों ने रुपए का पार्सल बनकर दिया था मालिक के अनुसार इस बंडल में 1 करोड़ अठारह लाख रुपए थे।जो मुनीम को पता नहीं है। बहरहाल जो भी हो पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर लूटी गई राशि वारदात में प्रयुक्त वाहन आदि तलाश करने में जुटी हुई हैं।








