मैकेनिकल इंजीनियर ने परिजनों की उपस्थिति में देहदान का संकल्प लिया

SHARE:

मैकेनिकल इंजीनियर ने परिजनों की उपस्थिति में
ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देहदान का संकल्प लिया

समाजसेवी गोविंद काकाणी देहदान का महत्व समझते हुए


रतलाम जिले के सैलाना में पहली बार किसी स्वस्थ्य व्यक्ति ने मरणोपरांत अपनी देह को दान किए जाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया।
श्राद्ध प्रारंभ होने से पहले महादान के इस कदम का महत्व उस वक्त बढ़ गया जब सैलाना में पहली बार किसी व्यक्ति ने देहदान का संकल्प लिया।भविष्य में यह पार्थिव देह रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी।

उपस्थित परिजन और गणमान्य नागरिक


सैलाना नगर की भूरामल कॉलोनी निवासी डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर 72 वर्षीय परशुराम पंवार ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाजसेवा की मिसाल पेश की।
पंवार का जन्म कर्नाटक के बागलकोट में हुआ था इसके बाद पंवार गोवा व मध्यप्रदेश के राऊ में रहने के पश्चात वर्तमान में सैलाना में निवासरत हैं।

संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करते देहदान परशुराम पंवार

पत्रकार मनोज भंडारी के ससुर देहदानी पंवार बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।
आपके इस निर्णय के पश्चात रतलाम से काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी अपने मित्र विपिन श्रीमाल के साथ सैलाना पहुंचे तथा परिवार, मीडिया साथियों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में देहदान संकल्प व पंजीयन कराया गया।

पत्नी रंजना पंवार स्वीकृति स्वरूप संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए


इस दौरान काकानी ने देहदान का महत्व और उसकी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भविष्य में मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा मानव शरीर की संरचना को लेकर अनेक ज्ञान प्राप्त होंगे और उसके आधार पर वह अनेक लोगों को जीवन दान देने जैसी जानकारियां हासिल करेंगे।काकाणी ने बताया कि दान की गई देह करीब पांच वर्षों तक नए डॉक्टर्स के लिए सीखने के लिए उपयोग की जाती है।काकानी ने बताया कि व्यक्ति के मरणोपरांत पार्थिव शरीर को लेने मेडिकल कॉलेज की टीम जब आती है तब राज्य शासन के निर्देशानुसार पुलिस विभाग द्वारा उस व्यक्ति को सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है।इस अवसर पर पत्नी रंजना पंवार, पुत्र मंजूनाथ और पुत्रियों वैशाली व वंदना की सहमति के बाद संकल्प पत्र भरा गया। इसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम के शरीर रचना विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौले के माध्यम से डीन डॉ. अनीता मूथा द्वारा परिवार को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र शिकारी, मोतीलाल मालवीय, गोपाल कुमावत, पप्पी मिश्रा, अशोक क्षोत्रिय, शरद शिकारी,पत्रकार वीरेंद्र त्रिवेदी,विमल मांडोत,संतोष धाभाई, विमल कटारिया, कैलाश परिहार,कृष्णा राठौर, नितेश राठौर सहित परिवारजन उपस्थित थे। आभार मनोज भंडारी ने माना।

News Mp 24
Author: News Mp 24