लड़की भागने की बात को लेकर हथियार बंद लोगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम जिले के सैलाना थाना अंतर्गत धामनोद चौकी क्षेत्र के केसरपुरा निवासी दिनेश की लड़की भागने की बात को लेकर दिनेश पिता कचरू, दशरथ पिता कचरू, विनोद पिता शैतान, दिलीप पिता सुखराम, धन्नालाल पिता गौतम, सभी निवासी केसरपुरा तथा अन्य साथियों द्वारा सैलाना निवासी नारायण पिता कचरू डोडियार व उनकी पत्नी नदीबाई निवासी सैलाना के घर लकड़ी,फरसा,कुल्हाड़ी लेकर घुसकर तोड़फोड़ करते हुए पत्नी के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के ऊपर प्रकरण दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पन्द्रो, सैलाना एसडीओपी आईपीएस लेखराज मीणा द्वारा सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई।

टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी
दिनेश, दशरथ, विनोद,दिलीप तथा धन्नालाल सभी निवासी केसरपुरा को गिरफ्तार कर गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया ।

न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर उक्त पांचो आरोपियों को सब जेल सैलाना भेज दिया गया।प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की
सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी
पिंकी आकाश, धामनोद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया,प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, पप्पू वाघेला, आरक्षक तूफान सिंह भूरिया, मनीष खराड़ी तथा महिला आरक्षक अश्विनी का विशेष सहयोग रहा।







