पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्रीन पार्क कॉलोनी में छापा मारकर कांग्रेस नेता के भाइयों सहित 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर हजारों रुपए नकदी जप्त किए

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने हापूखेड़ी सनावद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारा।पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता आशीष मेड़ा डेनियल के मकान पर पकड़े गए आरोपियों में इनके दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 68हजार900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी के प्रधान आरक्षक को गश्त व हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि हापूखेड़ी सनावद रोड पर बेटू मेड़ा के मकान में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी की। पुलिस ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर सभी को मौके पर ही धर दबोचा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए 9 आरोपियों में बेटू मेड़ा निवासी अलकापुरी आमलिया भेरू, नंदू मेड़ा निवासी अलकापुरी ,रितिक चावण निवासी जवाहर नगर, पियुष सिंह निवासी अलकापुरी, अरुण जैन निवासी कस्तूरबा नगर, पवन निवासी पारस नगर, आकाश बोरासी निवासी, शिवनगर, युशुफ मोहम्मद निवासी विनोबा नगर, जय वर्मा निवासी कसेरा बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।







