शौकीन भाई कीर की प्रस्तुति सुन श्रोता झूम उठे
पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास पर देर रात तक चला भक्तिमय आयोजन

सैलाना। गणेशोत्सव की इन दिनों पूरे नगर में चल रही है जगह गणपति बप्पा की गूंज के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास पर भी गणपति स्थापना के साथ प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति नजर आती है ।इसी के तहत गेहलोत के निवास पर सुंदरकांड पाठ का भक्तिमय आयोजन किया गया।

प्रसिद्ध भजन गायक शौकीन भाई कीर एवं टीम द्वारा सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उनकी गायन शैली और भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

जैसे-जैसे सुंदरकांड पाठ आगे बढ़ता गया, श्रद्धालु भी भक्ति में लीन नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम के जयकारों और भजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक चले सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।

आयोजन के समापन तक बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे और सभी ने भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।







