छात्रों की गूंज,,,,युवाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करती है:हर्ष गेहलोत

SHARE:

हर्ष विजय गेहलोत ने नर्सिंग कॉलेज में छात्रों से किया संवाद ‘छात्रों की गूंज’ में सहभागिता का किया आह्वान

छात्रों से संवाद करते पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत


रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने सैलाना नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


गेहलोत ने विद्यार्थियों से कहा कि 19 सितंबर को इंदौर में जननायक राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं को मार्गदर्शन देंगे तथा विद्यार्थियों की जनसमस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को सुनकर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।


इस दौरान हर्ष विजय गेहलोत ने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने की पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करती है और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
गेहलोत ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, छात्रों की आवाज को बुलंद बनाने के लिए “छात्रों की गूंज” में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई