टीईटी परीक्षा से छूट की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने मोर्चा संभाला

SHARE:

मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने टेट परीक्षा से छूट की मांग को लेकर कर्मचारियो ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया

सैलाना: शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से राहत दिए जाने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद की और जमकर नारेबाजी की। संघ के प्रांतीय आह्वान पर सैलाना ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री एव मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कृष्ण चंद पाल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।


ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक तहसील अध्यक्ष जगदीश परिहार, अध्यक्ष डॉ. राकेश राज शर्मा,डॉ. रमेश कटारा, सचिव डॉ. रविंद्र उपाध्याय, प्रवीण रावल, कोषाध्यक्ष एवं नरेंद्र जाट ने किया। कर्मचारियों ने टीईटी परीक्षा से छूट के साथ ही पुरानी पेंशन सहित 23 सूत्रीय अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के शिक्षकों के सामने टीईटी परीक्षा को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उस पर सरकार से राहत एवं स्पष्ट समाधान की मांग की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं पर शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के शिक्षकों के सामने टीईटी परीक्षा को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उस पर सरकार से राहत एवं स्पष्ट समाधान की मांग की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं पर शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

ज्ञापन से पूर्व जन शिक्षक डॉ. अंजुम खान, गोपाल सिलावट, हिम्मत सिंह राठौर, पंकज कुशवाहा, जगदीश परिहार, डॉ. रविंद्र उपाध्याय, निर्मला सेनी सहित अन्य ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने एवं वर्ष 2011 से पूर्व के समस्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन का वाचन तहसील अध्यक्ष जगदीश परिहार ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार मांगों के बावजूद शासन स्तर पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।
इस अवसर पर ललित पांचाल, मुकेश राठोड, ममता शर्मा, शालिनी व्यास, अंगूरबाला, अनिता सिसोदिया, शबाना पठान, संजय पुरोहित, विनोद सिन्हा, कनित नौकवाल, संपत मालवीय, कांशीराम अमजेरिया, रजनीश कसेरा, कृष्ण गोपाल परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश शर्मा ने किया।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई