सायबर ठगी का नया तरीका रतलाम कलेक्टर का नाम फोटो लगाकर वॉट्सएप संदेश भेजने लगा

SHARE:

सायबर ठगी करने वाली गैंग अब ठगी का नया सहारा ले रही है।वॉट्सएप प्रोफाइल पर जिला कलेक्टर की फोटो लगाकर कर्मचारियों को संदेश दिए जाने का मामला सामने आया है

कलेक्टर अजय कटेसरिया के संज्ञान में जैसे ही यह बात आई तब उन्होंने   नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क करते हुए  बताया कि  ठग इस मोबाइल नंबर+639615402077 का उपयोग कर कर्मचारियों को मेसेज भेजने की बात सामने आई है जबकि उक्त नंबर उनका नहीं है।

आशंका जताई गई है कि साइबर ठग कलेक्टर की पहचान और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास हासिल करने के बाद पैसों की मांग अथवा किसी अन्य प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास कर सकते हैं।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि किसीअनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से भी बचें

अनधिकृत नंबर से उनके नाम, फोटो या पद का उपयोग करते हुए कोई संदेश प्राप्त हो तो उस पर विश्वास न करते हुए  किसी भी संदेश का जवाब नहीं दें। पहले संबंधित व्यक्ति या कार्यालय से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि करें।

प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि फर्जी नंबर से आने वाली किसी भी पैसों की मांग पर बैंक खाते, यूपीआई या किसी अन्य माध्यम से राशि का भुगतान नहीं करें।

कलेक्टर ने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त संदेश की बिना सत्यापन के आधार पर कार्रवाई न करें और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई