सागर समुदाय वर्तिनी परम पूज्य हेमेन्द्र श्रीजी महाराज की शिष्या परम पूज्य चारुदर्शा श्रीजी महाराज का देवलोक गमन की खबर मिलते ही सकल जैन समाज स्तब्ध रह गया

सैलाना।श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्री संघ में चातुर्मासार्थ विराजित
साध्वीवर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी, श्री विधिता श्रीजी म. सा. एवं श्री प्रभूता श्रीजी म. सा. की निश्रा में धर्म आराधना,तप आदि के चलते अभी पिछले सप्ताह साध्वीवर्या
श्री चारूदर्शा श्रीजी महाराज के अस्वस्थ होने पर उपचार चल रहा था इसी बीच रविवार की शाम श्री संघ को अचानक इलाज के दौरान आपके देवलोक होने की खबर से सकल जैन समाज स्तब्ध रह गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सोमवार सुबह साध्वीवर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी की पार्थिव देह को छोटा जैन मंदिर में दर्शनार्थ रखा जाएगा।
आपकी पालकी यात्रा के पूर्व दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से परम्परानुसार अलग अलग बोलियां लगाई जाएगी इसके पश्चात पालकी यात्रा दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर निकाली जाएगी।
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ ने बताया कि
तप, त्याग और सेवा की अनुपम मिसाल रहे चारु दर्शा श्रीजी का देवलोक गमन सकल जैन समाज ही नहीं वरन जिन शासन के लिए भारी क्षति है।

आपकी पालकी यात्रा श्री मुनि सुवृत स्वामी छोटा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर रांका गली,नेहरू मार्ग,देवरी चौक,पैलेस चौराहा,सदर बाजार,बस स्टैंड मुख्य मार्ग,घंटाघर चौराहा,महावीर मार्ग बायपास चौराहा स्थित पावन धाम पर पहुंचेगी यहां विधि पूर्वक अग्नि संस्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बस स्टैंड के समीप सागर वाटिका पर रखी गई है ।
सभी आयोजनों के पश्चात बाहर से आने वाले श्री संघों के साथ साथ
सकल जैन समाज की गौतम प्रसाद स्थानीय जैन धर्मशाला पर रखी गई।
इस आकस्मिक घटनाक्रम को देखते हुए अणु आराधना भवन में प्रतिदिन चल रहे प्रवचन को आज स्थगित कर दिया गया है वही सकल जैन द्वारा सोमवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है।







