रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने के लिए चिंतित किसानों ने शुरू किए जतन डाल बस्ती चूरमे का भोग लगाकर उज्जयिनी मनाई

SHARE:

बारिश की लंबी खेंच से अब किसान बेहद चिंतित नजर आने लगा है और तरह तरह के जतन कर इंद्रदेव की मनाने का प्रयास किया जा रहा है

इस तरह बाटी चूरमे का भोग लगाया जा रहा

रतलाम जिले में पिपलौदा जनपद  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदलेटा में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीणों ने जंगल में कहीं खेतों पर रूठे हुए भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए परंपरानुसार उज्जयिनी मना कर  भगवान इंद्रदेव को दाल-बाटी  चूरमे का भोग लगाकर पर्याप्त वर्षा एवं आगामी फसल के लिए अनुकूल मौसम की कामना की गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान इंद्रदेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की। नादलेटा के किसान इंद्रजीत सिसोदिया  ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम वर्षा हुई है। कम बारिश के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे आगामी फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर आगामी गेहूं, चना और लहसुन की फसल प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को अच्छी पैदावार के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होगी। ग्रामीणों ने इंद्रदेव से शीघ्र अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की हैं|

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई