शासकीय एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

रतलाम जिले के सैलाना जनपद क्षेत्र के सकरावदा स्थित शासकीय एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, फिर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों का छात्रों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

विद्यालय के प्राचार्य रमेश चंद्र डोडियार ने छात्रों को एक अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के व्याख्याता रवींद्र राजपूत और अशोक राठौर द्वारा की गई।
अंत में प्राचार्य महोदय और समस्त शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए,
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के छात्रों राहुल राणा, पुष्पेंद्र बैरागी, पवन गुर्जर, ऋषि बैरागी, अभिषेक लोधी और समस्त स्कूली छात्रों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता पर वरिष्ठ शिक्षक मोहन लाल ग्वाले ने आभार व्यक्त करते हुए गुरु के आशीर्वाद से शिक्षक तक के सफर पर







