बीती रात बदमाशों द्वारा सैलाना नगर मे पांच जगह ताले तोड़ने की घटना से सनसनी फैल गई वहीं बदमाशों ने पुलिस की नींद भी उड़ाकर रख दी

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने जुनावास निवासी अम्बाराम मालवीय के यहां किराए से रह रही शिक्षिका किरण राठौर के यहां यहा ताला तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त किया शिक्षिका अभी कुछ दिनों पूर्व ही इस मकान में रहने आई इस लिए यहां से चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किरण राठौड़ अभी त्योहार मनाने घर गयी थी।

दूसरी वारदात कुछ ही दूरी पर भवानी सिंह राठौर के सुने मकान में बदमाशों ने मकान के बाहर लगा ताला तोडकर यहां से एक सोने की अंगूठी, पायजेब, चांदी के मंगलसूत्र एवं बीस हजार रुपए नगदी ले उड़े। यहा भी कोई नही था। भवानी सिंह अपनी माता लक्ष्मी कुवर का इलाज करवाने कल शाम की ट्रैन से उदयपूर इलाज करवाने गये थे।

तीसरी घटना कुछ ही दूरी पर दिनेश निनामा के यहां घटित हुई।हम्माली करने वाला युवक दिनेश इस वक्त ऊपरी मंजिल पर सोया था।बदमाश यहां से ताला तोड़कर घर मे गये निचे कमरे में घरेलू सामान रखा था। दिनेश ने बताया पत्नि बाहर गयी क्या चोरी वह आएगी तब पता चलेगा कि क्या चोरी गया है।

छोटी वारदात में बदमाश क्रमांक एक और दो को जोड़ने वाले दरगाह की ओर नजर आये । यहा विशाल कुमावत की लायब्रेरी मे लगे सीसी टीवी कैमरे मे केद हुए।ठीक बाद इनके घर के पीछे रहने वाले विशाल सिंह सिसोदिया की छत पर चढ़ गये। तभी सिसोदिया की नींद खुली कुछ शंका होने पर ललकारा तो भाग गये वे बिना चप्पल के थे। हाथ मे टामी और अन्य औजार नजर आ रहे थे। सिसोदिया ने तत्काल डायल हंड्रेड को सूचना दी तब डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची लेकिन कोई नही नजर नहीं आया।

पांचवी घटना कुमावत पूरा मे प्रहलाद कुमावत के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और यहा गोदरेज की आलमारी का ताला तोड़ा और सोने की दो अंगूठी, एक सोने का बड़ा मंगलसुत्र, एक सोने का पेंडल, दो जोडी पूराने चांदी के पायजेब तथा दो जोडी नये पायजेब, एक चांदी की चेन, दो अंगूठी चांदी की,एक जोडा सोने की झूमकी तथा बीस हजार रुपए नगद ले गये।

पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने बताया की सूचना मिलने पर थाने मे जानकारी दी गई है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तहकीकात प्रारंभ की।
देर शाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैलाना थाने पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए वारदात स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए।







