स्लीपर कोच में सोए यात्री जब धड़ाधड़ नीचे गिरे फिर मची चीख पुकार 28 यात्री घायल

SHARE:

भीलवाड़ा से नासिक जा रही स्लीपर कोच बस
अनियंत्रित होकर पलटी
नींद से घबराये यात्रियों में चीख पुकार मच गई 28 यात्री घायल पुलिस मौके पर पहुंची

रतलाम-इंदौर फोरलेन स्थित सातरुंडा के समीप बीती रात करीब डेढ़ बजे राजस्थान के भीलवाड़ा से महाराष्ट्र के नासिक की ओर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही घबराए यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे कुल 28 यात्री घायल हो गए जिसमे एक महिला भी शामिल है नींद में होने की वजह से अचानक सीटों से गिरने पर कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर भी आए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला तथा एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।


थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से सीधा करवाकर यातयात शुरू करवाया गया।

थाना प्रभारी खान ने बताया कि
घायलों में
मुन्नी भाई(50) , पिपलिया मंडी मंदसौर,
निहाल हनीफ, (60)नासिक,
कमलेश, (30) , चित्तौड़गढ़ राजस्थान,
राजकुमार (33) , भीलवाड़ा राजस्थान,
कोसर (18), पिपलिया मंडी,फारीना, (38), नासिक,
मन्नू (6), बिलोनी राजस्थान, अलतमाश, (11) नासिक महाराष्ट्र,
नाजीया (12), पिपलिया मंडी मंदसौर,
भेरूलाल, (37), भीलवाड़ा राजस्थान,
सैकिब (55) , पिपलिया मंडी मंदसौर,
साजिया (12 वर्ष) , पिपलिया मंडी मंदसौर,
अमीर कुरेशी (32) नरसिंहगढ़ मंदसौर,
मुख्तार कुरेशी (50)कानपुर महाराष्ट्र,
साबीर (28) पिपलिया मंडी मंदसौर,
अयान (23), नासिक महाराष्ट्र, वली मोहम्मद (55), पिपलिया मंडी मंदसौर,
हमजा (23) , पिपलिया मंडी मंदसौर,
रवि (30) , भीलवाड़ा राजस्थान, हुसैन साबीर मोमीन (52) , रतलाम
कृष्णा (26), भीलवाड़ा राजस्थान,
मलडा (60) , पिपलियामंडी मंदसौर,
अरबा (12) मल्हारगढ़, मंदसौर, साईना (40) , मल्हारगढ़, मंदसौर
अनीता (30) धुलिया, महाराष्ट्र,अमीना (51), नासिक महाराष्ट्र,
रुपाराम (42) उदयपुर राजस्थान,
फिरोज (42) मंदसौर,


हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करवाकर सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई