ढाबों पर पिलाई जा रहती शराब पुलिस की आकस्मिक रेड से मचा संचालकों में हड़कंप

रतलाम शहर के सैलाना रोड़ और सजावता बायपास स्थित ढाबों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों की निरंतर शिकायतों के चलते एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश पंद्रों ने पुलिस टीम के साथ सैलाना रोड और सेजावता फोरलेन बायपास स्थित पांच ढाबों पर देर रात
अचानक छापामार कार्रवाई की इस बड़ी कार्यवाही की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई।

एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीधे ढाबों पर पहुंचकर जांच शुरू की जिससे ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।
एएसपी राकेश पंद्रों के नेतृत्व में टीम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैलाना रोड और सेजावता बायपास के ढाबों पर पुलिस ने ढाबों के कमरों, किचन, फ्रीज और आसपास के स्थानों पर एक एक कर तलाशी ली।

सेजावता बायपास स्थित एक ढाबे पर फ्रीज की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में बीयर की केन और देशी शराब के क्वार्टर मिले। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए ढाबा संचालक से शराब के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह पुलिस के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस टीम को ढाबे के पीछे खुले स्थान पर लगी टेबल-कुर्सियों पर कुछ लोग शराब पीते हुए मिले। मौके पर शराब की खाली बोतलें भी पड़ी हुई मिलीं।

पुलिस ने यहां भी अवैध रूप से शराब पिलाए जाने के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके अलावा टीम ने तीन अन्य ढाबों की भी आकस्मिक जांच की।
अवैध गतिविधियों पर शिकंजे के लिए की गई इस बड़ी और आकस्मिक कार्रवाई में स्टेशन रोड थाने की सालाखेड़ी चौकी प्रभारी विजय बामनिया सहित पुलिसकर्मी शामिल थे। लेकिन संबंधित औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को इसकी भनक नहीं लगने दी।

एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रात में ढाबों की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान जहां भी अनियमितता मिली है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आकस्मिक जांच जिले के अन्य ढाबों पर निरंतर जारी रहेगी।







