धर्म नगरी सैलाना मे साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा मे गुणानुवाद सभा में सौम्य यशाश्रीजी के देवलोक गमन पर श्री संघ ने साध्वी जी के उपकारों को याद किया।

रतलाम जिले के बाजना में चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी श्री सौम्ययशा श्री जी के देवलोक गमन होने पर सेलाना श्रीसंघ में साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा., श्री प्रभूता श्रीजी की निश्रा मे गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया

गुणानुवाद सभा में पूज्य साध्वी जी द्वारा सौम्य यशा श्रीजी के उपकारों को याद करते हुए कहा कि सदैव माँ की तरह सभी पर वात्सल्य लुटाने वाले पूज्य साध्वी जी का उपकार हम कभी नहीं भुला सकते।

संयम जीवन में उनका आशीष और मार्गदर्शन हमारी स्मृतियों में सदैव रहेगा.
गुणानुवाद सभा में नवरत्न परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश चंडालिया ने पुज्य सौम्य यशा श्रीजी के 1999 में हुए सेलाना के चातुर्मास की स्मृतियों को ताजा करते हुए
बताया कि सेलाना श्रीसंघ का सौभाग्य है कि हमें उनका चातुर्मास मिला और उस चातुर्मास में सेलाना में कई धर्म आराधनाएं हुई।सेलाना, श्री संघ पर पूज्य साध्वी जी का सदैव उपकार रहा है।

श्री संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने पूज्या साध्वी जी के सेलाना श्रीसंघ पर उपकारों को बताते हुए कहा कि सौम्य यशा श्री जी के चातुर्मास में सेलाना श्रीसंघ धर्म में आगे बढ़ा।
इस अवसर पर चातुर्मास समिति के सचिव अपूर्व नाहटा, मीनाक्षी मोदी ,पूर्वा मेहता ने भी संबोधित किया। गुणानुवाद सभा का संचालन वैभव जैन ने किया एवं आभार चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया ने माना।







