क्रेटा कार से ढाई करोड़ की एमडी ले जा रहे तस्कर का पुलिस ने किया पीछा कार छोड़कर फरार हो गए आरोपी

SHARE:

रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए क्रेटा कार का पीछा कर कार में छुपा कर रखी 2 करोड़ 50 लाख की एमडी जप्त की।

जप्त क्रेटा कार जिसमें सीट के नीचे एमडी के पैकेट मिले

रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की हुंडई क्रेटा कार से 2 किलो 495 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद की है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 50 करोड़ लाख रुपए बताई जाती है ।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए उसे भी जप्त की।
कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश राठौर ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 में लखन पिता भेरुलाल मीणा निवासी भाकरखेड़ी सहित चार लोग एक कार से बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर की ओर से मावता होते हुए रियावन की तरफ जाने वाले हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाकर पुलिस बल के साथ रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद सामने से काले रंग की हुंडई क्रेटा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को तेज रफ्तार से रियावन की ओर भगाने लगा। तब पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच गए।


यहां उबड़-खाबड़ रास्ते का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में कार छोड़ दी और अंधेरे का लाभ उठाकर झाड़ियों की ओर भाग निकले। पुलिस ने खेतों और झाड़ियों में सघन सर्चिंग की, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे।
इसके बाद पंचों की मौजूदगी में क्रेटा कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे हरे रंग की कपड़े की थैली मिली, जिसमें तीन पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट रखे थे। इनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा/क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला जो जांच के बाद MD ड्रग्स पाया गया।
चौकी प्रभारी दिनेश राठौर के अनुसार तीनों पैकेटों में कुल 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स निकली जिसे जप्त किया गया
मामले में आरोपी लखन मीणा, क्रेटा चालक तथा दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर किया।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सर्चिंग की जा रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई