ज्वेलर्स के साथ करोड़ो की लूट में फरार आरोपी गौरव गुर्जर गिरफ्तार 80 लाख के जेवर बरामद

SHARE:

रतलाम के सराफा व्यापारी का सोने चांदी के  जेवर से भरा बैग लूट कर  करोड़ो रुपए की वारदात में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की


रतलाम जिले बिलपांक थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में   पुलिस ने एक और फरार आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला जिला इंदौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए 502 ग्राम सोने के जेवरात और 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी से लूट की वारदात में उसकी भूमिका और अन्य लूटे गए मशरूके के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


हम आपको बता दें कि 13 अगस्त 2026 की रात   रतलाम की जैन कालोनी निवासी ज्वेलर्स अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया  बड़नगर से अपना सोने चांदी के जेवर का व्यापारिक कार्य पूरा कर  बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। रात करीब 9:15 से 9:30 बजे के बीच हनुमान चौकी उमरथाना फंटा क्षेत्र में आरोपियों ने बस में उनके साथ मारपीट कर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार  के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार लाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण  किशोर पाटनवाला के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों  सहित अन्य स्त्रोतों से आरोपियों की पहचान करते हुए  पहले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.167 किलोग्राम सोने के 238 नग जेवरात तथा 4.047 किलोग्राम चांदी के 183 नग जेवरात, डिब्बों सहित बरामद किए गए थे।


वारदात में फरार आरोपी गौरव गुर्जर की  तलाश में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई थी।इसी बीच मुखबिर की  सूचना पर पुलिस ने उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके हिस्से में आए 502 ग्राम सोने और 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अय्यूब खान थाना प्रभारी बिलपांक, प्रधान आरक्षक राहुल जाट, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चावड़ा, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर एवं आरक्षक माखन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई