उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान करंट फैलने की खबर के बाद मची भगदड़ में करीब 12 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल हो गए।

मप्र के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर वर्ष में एक बार खुलने के कारण रविवार रात से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मंदिर समिति द्वारा प्रशासन के सहयोग से मंदिर में दर्शन की अलग अलग माकूल व्यवस्था की गई।इसी बीच देर रात अचानक मंदिर परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई इस घटना में
अनेक श्रद्धालु चपेट में आने से घायल हो गए।

एक जानकारी के अनुसार घायलों में हिंदू बाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पिता मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनूसूया, ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी बाई, मां रेखा बाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात घायल हो गए।जिन्हें तत्काल समीप ही चरक हॉस्पिटल ले जाया गया।

जिला प्रशासन की और से जारी अपील में कहा गया कि श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे प्रशासन ने भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं







