बस में सवार सराफा व्यापारी का पांच किलो सोने से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

SHARE:

बस में सवार सराफा व्यापारी से पांच किलो सोने के जेवर से भरा बैग लुट कर भागे बदमाश पुलिस मौके पर पहुंची

बिलपांक थाना क्षेत्र के महू-नीमच हाईवे पर रेन-मऊ फंटे के पास बीती रात लूट की इस
बड़ी वारदात की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान मौके पर पहुंचे तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, एएसपी राकेश पंद्रो, एसडीओपी किशोर पाटनवाला आदि भी मौके पर पहुंचे
व्यापारी से जानकारी लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।


जानकारी के अनुसार
रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया आसपास के क्षेत्रों में जेवर बेचने जाते हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। बड़नगर से ही चार-पांच अन्य यात्री भी बस में सवार हुए थे। रात करीब सवा नौ बजे बस जब रेन-मऊ फंटे के पास पहुंची, तभी एक यात्री ने बस को फंटे पर रुकावाया और इसी बीच बस में सवार दो अन्य बदमाशों ने व्यापारी से जेवरों से भरा बैग झपटा और बैग लेकर खड़ी बस से कूदकर भाग निकले।

घबराए व्यापारी ने कुछ दूरी पर स्थित धराड़ पुलिस चौकी पर को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान व अन्य पुलिस अधिकारी व्यापारी के पास पहुंचे तथा व्यापारी से जानकारी लेकर बदमाशों की खोजबीन शुरू की
वरिष्ठ अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर घटना स्थल के आसपास के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार पुलिस रात में ही व्यापारी अर्पित चोरड़िया को लेकर घटना स्थल पर ले जाने के बाद बड़नगर के सराफा में व्यापारियों के यहां पहुंचे रात्रि में ही उन्हें घर से शॉप पर बुलवाया गया पुलिस ने जहां जहां गहने बेचे गए वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम बस स्टैंड पहुंची।


लुट की इस संदिग्ध वारदात को लेकर
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा शीघ्र ही मामले का खुलासा किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
बहरहाल इस घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अय्यूब खान सहित सभी टीम रात भर से सर्चिंग में जुटी हुई थी।

पुलिस हाईवे पर अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी कैमरे, बड़नगर बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरे आदि भी चेक कर रही है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
नाकाबंदी कर पुलिस कर रही बदमाशो की तलाश बिलापांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि व्यापारी अर्पित चौरड़िया से जानकारी लेकर जांच की जा रही है। व्यापारी का कहना है कि वे गुरुवार रात बड़नगर से बस में सवार हुए थे। बड़नगर से चार-पांच अन्य यात्री भी बस में बैठे थे। मेरे बैग में पांच किलो सोने के जेवर थे। बस जब रास्ते में रेन-मऊ फंटे के पास पहुंची तो एक यात्री ने बस को रुकवाया। इसी बीच बस में सवार दो बदमाशओं ने उनसे बैग छीना और बस से उतरकर भाग निकले। इसके बाद बस धराड़ पुलिस चौकी के पास पहुंची, जहां वे बस से उतरे और पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल के आसपास के सभी रास्तों में नाकाबंदी कराई जाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई