जब नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया देर रात मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे भनक लगते ही खलबली मची

रतलाम के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया कल देर रात
बिना किसी सूचना के एसडीएम तरुण जैन को साथ लेकर स्वयं कार चलाते हुए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे बिना किसी पूर्व सूचना के और लवाजमे के बीच लोअर टी शर्ट पहने कलेक्टर ने अलग अलग वार्डों का निरीक्षण करते हुए
विभागीय काउंटर आदि का जायजा लिया।
अनेक वार्डो में
खिड़कियों से ही अंदर की व्यवस्थाएं देखीं काउंटर पर जाकर मरीजों के रजिस्ट्रेशन व दवा वितरण की जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात नर्सों से बातचीत की।

इस आकस्मिक निरीक्षण की भनक न तो मेडिकल कॉलेज की डीन अनीता मुथा को थी और न ही
मौजूद डॉक्टरों को भनक लगी।
लेकिन जैसे जैसे निरीक्षण चलता रहा और पता चला कि यह तो नवागत कलेक्टर हैं तब कॉलेज में खलबली मच गई।
नवागत कलेक्टर के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य
मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की पड़ताल करना था।
आम तौर पर पहले से तय निरीक्षण में स्टॉप द्वारा अलर्ट रहते हुए कमियां छिपा दी जाती हैं। यह आकस्मिक निरीक्षण बिना किसी दिखावे के स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रहे इलाज और कर्मचारियों की उपस्थिति की वास्तविक स्थिति का पता लगाना था, ताकि व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही को उजागर कर सख्त कदम उठाए जा सकें।
जिला कलेक्टर द्वारा किए गए इस निरीक्षण की खबर की आम नागरिकों ने काफी सराहना की।







