पटवारियों की कलमबंद हड़ताल से राजस्व के सभी कार्य ठप्प सरकार ध्यान दे

SHARE:

राजस्व कार्यालय के काम ठप्प विधायक डोडियार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र मांगो पर तत्काल विचार करे

सैलाना में मध्यप्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल से राजस्व कार्यालय के सभी कार्य ठप्प हो रहे हैं ।ग्रामीण कार्यालय के चक्कर काटते काटते परेशान हो रहे हैं। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर  पटवारी संघ की 5 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण कर हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेशव्यापी आह्वान पर 3 अगस्त 2026 से पटवारी हड़ताल पर हैं। सैलाना तहसील के पटवारियों ने भी तहसील कार्यालय में राजस्व रिकॉर्ड जमा कर काम बंद कर दिया है।

डोडियार ने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके हड़ताल पर रहने से जाति प्रमाण-पत्र, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख जैसे जरूरी काम ठप्प हो गए हैं।

डोडियार ने मुख्यमंत्री अपने पत्र में तत्काल पटवारी संघ की लंबित मांगों का तत्काल समाधान किए जाने की मांग की, ताकि प्रदेशभर में राजस्व सेवाएं पुनः शुरू हो सकें और आमजन को राहत मिल सके।

News Mp 24
Author: News Mp 24