पुलिया की रेलिंग से टकराकर ट्राला पलटने से चालक केबिन में फंसा पुलिस ने गैस कर्टर से केबिन काटकर निकाला

SHARE:

रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्राला पुलिया से टकराकर पलटा पुलिस मौके पर पहुंची

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर  गरेठी टोल नाका के समीप  एक तेज रफ्तार ट्राला पुलिया की रेलिंग से टकराकर  अनियंत्रित होकर  पलट गया। हादसे में ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में ट्राले का केबिन बुरी तरह पिचक जाने से महाराष्ट्र निवासी चालक मुकेश यादव केबिन में फंस गया।सूचना मिलते ही सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर व अन्य संसाधनों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी लगातार चालक को होश में रखने, उसका हौसला बढ़ाने और प्राथमिक देखभाल करते रहे। गंभीर रूप से घायल चालक को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया।

मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह राठौर और आरक्षक गजपाल सिंह ने हादसे के दौरान ग्रामीणों की मदद से ट्राले का सामान उतरवाया।ओर घायल चालक को रतलाम मेडिकल कॉलेज  भिजवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24