जनजातीय परिवार के घर दाल पानिए खाए राखी बंधवाने के बाद कहा अब हम तुम्हारे मामा हो गए

झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आदिवासी परिवार के बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचे छोटे बच्चे को उठाया और परिवार के लोगों से संवाद किया।

इस दौरान आदिवासी बहनों ने रक्षाबंधन से पहले ही इस त्यौहार को मनाते हुए मुख्यमंत्री को राखी और परिवारजनों से संवाद किया।
बच्चों और परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों की सराहना करते हुए उनके सम्मान और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

परिवार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बावजूद वे आज भी अपने पुश्तैनी मिट्टी के घर में रहना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनके पूर्वजों की यादों और परंपराओं से जुड़ा है।मुख्यमंत्री ने इस परिवार के पुराने मकान में गोदड़ी पर बैठकर दाल पानिए का आनंद लेते हुए कहा कि अब हम तुम्हारे मामा हो गए।








