गेहलोत की पुण्यतिथि पर जुटेंगे क्षेत्र के कांग्रेसजन पुण्यतिथि पर आयोजन

सैलाना। मालवा के गांधी,प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की 9 वीं पुण्यतिथि पर 2 अगस्त रविवार को कांग्रेसजन उनका स्मरण कर उनकी स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे।
साथ ही मोती बंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।
जानकारी के अनुसार इस दिन प्रातः साढ़े दस बजे कांग्रेसजन गेहलोत परिवार के राजेश गेहलोत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत,पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, हनी गेहलोत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत सहित सैकड़ों कांग्रेसजन प्रतिमा स्थल पहुंच कर माल्यार्पण करेंगे।यही श्रद्धांजलि सभा भी होगी।

कार्यक्रम के पश्चात गेहलोत की स्मृति में मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।







