राहुल गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसजन देर रात सड़कों पर उतरे जमकर विरोध प्रदर्शन किया

SHARE:

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी से देश भर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया रतलाम जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन की खबरें आ रही है

सैलाना।
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए रैली
के रूप में सैलाना एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र की मांग की


जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, गेहलोत ने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
कांग्रेस के इस आकस्मिक प्रदर्शन की खबर मिलते ही प्रशासन भी सकते में आ गया।

गेहलोत से चर्चा करते तहसीलदार मनीष जैन थाना प्रभारी पिंकी आकाश

कुछ ही देर में तहसीलदार मनीष जैन,थाना प्रभारी पिंकी आकाश भी मौके पर पहुंचे तथा गेहलोत से चर्चा की तब गेहलोत ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की जब तक रिहाई नहीं होगी यह प्रदर्शन जारी रहेगा।इसी बीच देर रात दिल्ली में राहुल गांधी की रिहाई की खबर मिलने के बाद रात सवा दस बजे गेहलोत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धरना समाप्त किए जाने की घोषणा की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद रतलाम,जावरा,नामली सहित जिले भर में कांग्रेसजनों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए जाने के समाचार मिले हैं।


सैलाना में आयोजित धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्र शेखर शर्मा,महेंद्र शुक्ला,
नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, युवा कांग्रेस के हनी गेहलोत,मंगलेश कसेरा,हेमंत कुमावत,शहर अध्यक्ष सुशील मांडोत,किशोर पाटीदार,मनीष माहेश्वरी, बद्रीलाल काग,गोपाल काग, दिलीप डामोर,पीयूष चंडालिया,गिरधारी लाल पाटीदार,धर्मेंद्र डोसी,बाबू लाल चंडालिया,अखिल राठौड़,राजेश पाटीदार,सूरज पाटीदार,अशोक पाटीदार,देवेंद्र सोलंकी,दिनेश सोनी,राकेश शर्मा,हुकमी चंद कसेरा,
अनिल चंडालिया,सुनील चंडालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद थे

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई