सैलाना पुलिस ने छात्राओं को देखकर हीरो गिरी करने वाले मनचलों की जमकर खबर ली लड़कियों को देखकर अशोभनीय डांस कर रिल बनाने वालों का जुलूस निकाला उसी स्थान पर कान पकड़कर माफी मंगवाई

रतलाम जिले के सैलाना,सरवन,बाजना क्षेत्र के हाट बाजार में इन दिनों मनचले लड़कों द्वारा
विद्यालय की छुट्टी होने सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें करते ईस्टाग्राम पर रिल बनाकर वायरल किए जाने के अनेक मामले सामने आ रहे हैं ।
अभी हाल ही में सरवन के हाट बाजार और सैलाना नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में ओढ़नी सिर पर डालकर अपने साथी के साथ छात्राओं के सामने अशोभनीय डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कमलेश पिता रामलाल निनामा निवासी नयाखेड़ा थाना सैलाना, अजय पिता मदन खराड़ी निवासी बंजला थाना सरवन को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लेकर दोनों मनचलों को जुलूस के रूप में पुलिस थाना से बस स्टैंड तक जहां रील बनाई उसी स्थान पर ले गए तथा सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई ।साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर असामाजिक तत्वों और मनचले मजनुओं में हड़कंप मच गया है। वही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस द्वारा उठाए गए सख्त कदम की सराहना करते हुए
सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी, नियमित पुलिस गश्त, बस स्टैंड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने तथा तेज रफ्तार वाहन चालकों और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकत करने वालों पर पुलिस की लगातार निगरानी है। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने कहा कि
बड़े दुख की बात है कि थाने से कुछ दूरी पर बस स्टैंड क्षेत्र में मनचलों की हरकत को लोग मूक दर्शक होकर देखते रहे और किसी ने सूचना तक नहीं दी अगर तत्काल सूचना मिलती तब संभव है इनका इलाज मौके पर ही हो जाता।







