भाजपा नेता के साथ लाखों की धोखाधड़ी टीवीएस शोरुम मैनेजर का कारनामा

SHARE:

भाजपा नेता के शो रुम पर कार्य करने वाले मैनेजर ने अपने ही मालिक के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया


रतलाम जिले केजावरा में  तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरा के पुत्र पिंकेश मेहरा के श्रीजी टीवीएस शोरुम के मैनेजर भावेश सुराणा ने मालिक का भरोसा जीतने के बाद शो रुम से वाहन,पार्ट्स सहित अन्य स्त्रोतों से राशि का गबन करना शुरू किया।
जानकारी के अनुसार जावरा के शुक्रवारिया निवासी पिंकेश मेहरा का अपनी माताजी सुधा मेहरा के नाम से चौपाटी पर श्रीजी टीवीएस कंपनी का शोरुम है। इस शोरुम को स्वयं पिंकेश मेहरा ही संभालते हैं। शो रुम पर विगत सात वर्षों से भावेश सुराना नामक युवक मैनेजर के रूप में कार्य करते रहे हैं। भावेश वाहनों के विक्रय, पाट्र्स व वाहनों की सर्विसिंग आदि से प्राप्त होने वाली राशि का हिसाब किताब रखता आ रहा है।
बताया जाता है कि अधिक भरोसे के चलते मैनेजर की नियत खराब होने लगी और उसने धीरे धीरे शोरुम पर होने वाले वाहन,पार्ट्स,सहित अन्य सामान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि अपने पास रखना शुरु कर दी। इस अमानत में खयानत करने की नियत से भावेश ने फर्जीवाड़ा शुरू करते हुए ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड सहित अन्य रसीदे भी बनवा ली।
भावेश सुराना ने इसी तरह ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड एक ग्राहक पीरुलाल परमार निवासी खेरोदा को 7 जून 2026 को दिया था पीरु परमार द्वारा उक्त रजिस्ट्रेशन कार्ड के संबंध मे आरटीओ ऑफिस मे जानकारी निकाली तब वह कार्ड फर्जी व पाया गया ।इसी तरह
भावेश ने शोरुम से वाहन के पाट्र्स भी विक्रय किये जो स्टॉक में कम मिले जिसकी रकम करीब1,70,000/- रुपये थी इस संबंध मे भावेश से पूछा तो वह रकम अपने पास रखने व बाद मे जमा कराने की बात कही लेकिन हम नहीं किए।
धोखाधड़ी का मामला अभी यहीं खत्म नहीं हो रहा है भावेश के द्वारा रतलाम की श्री शक्ति शोरुम टीवीएस कंपनी के डीलर से दो टीवीएस आईक्युब वाहन मंगवाकर ग्राहक को विक्रय करते हुए उसकी राशि 99,057/- रुपये भी जमा नही किये।
इसी प्रकार एक अन्य टीवीएस आईक्युब वाहन मंदसौर शो रुम से मंगवाकर ग्राहक को विक्रय कर दिया तथा उसकी राशि 50,म हजार रुपये भी जमा नही किये। इस तरह भावेश ने मालिक पिंकेश को अंधेरे में रखकर 1,49,057/- रुपये हडप लिये। शोरुम की नगद राशि 7 लाख रुपये भावेश को बैंक मे जमा कराने के लिये दिये थे जिसे बैंक मे जमा न करते हुए अपने पास रख कर हडप ली।
भावेश ने शोरुम से एक टीवीएस वाहन अपाचे आरटीआर 160 कीमत 1,45,150/- रुपये रोहित शर्मा निवासी मामटखेडा को बेचकर रोहित शर्मा से नगद राशि 1 लाख 45 हजार 150रुपये प्राप्त किए लेकिन शोरुम पर मात्र 44 हजार रुपए रुपये जमा कराये और शेष राशि 1 लाख 1 हजार 150/- रुपये अपने पास रख कर बाद मे जमा कराने की बात कही ओर वह राशि भी हडप गया । मैंने भावेश को बुलाकर शो रुम से हडपी गई।
इतना सब कुछ होने के बाद जब भावेश से शो रुम से संबंधित हिसाब आदि पेश करने को कहा तब
टालमटोल करने लगा।
लाखों रुपए के गबन की पोल खुलने के बाद
जब पिंकेश मेहरा ने भावेश के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही तब भावेश ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर मेरे विरुद्ध पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज की तब मैं व मेरा पुरा परिवार आत्महत्या कर लेगा और तुम्हारे पुरे परिवार को पुलिस केस मे फंसवा दूंगा।
पिकेश के अनुसार शो रुम पर नवनियुक्त अकाउंटेट अमित झामर के द्वारा केस बुक व अन्य कागज की जानकारी के आधार पर यह मामला उजागर हुआ।अभी भी पड़ताल जारी है।
लाखों रुपए की धोखाधड़ी और गबन किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने भावेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई